सिंधिया बोले- जांच कराएंगे,जानिए क्या हे मामला
कुछ एयरलाइंस द्वारा काउंटर से बोर्डिंग पास लेने पर एक्सट्रा पैसा लेने का नियम बनाने से लोग नाराज हैं। लोगों ने एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग करके सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है। इस पर सिंधिया ने शिकायतों की जांच कराने की बात कही है।
कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायती लहजे में कहा कि कुछ एयरलाइंस, 'वेब चेक इन' पर जोर देती है और ऐसा नहीं करने वाले यात्रियों से अतिरिक्त राशि चार्ज करती हैं। यहीं नहीं, कुछ एयरलाइंस उन लोगों से चार्ज ले रही हैं जो एयरपोर्ट काउंटर पर बोर्डिंग पास लेते हैं।एयरपोर्ट काउंटर पर चेक-इन करने पर प्रति टिकट 200 रुपए का खर्च आता है। कई यूजर्स ने शिकायत की कि स्पाइसजेट के अलावा एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने भी ऐसा ही किया है। इनमें से ज्यादातर ने इसे पैसेंजर्स के साथ अन्याय करार दिया। कुछ अन्य लोगों ने वेब चेक-इन अनिवार्य होने पर पेपर बोर्डिंग पास की जरूरत पर भी सवाल उठाया।