Home > राज्यो से ,slider news,
बैडमिंटन में लहराया तिरंगा

 थॉमस कप 2022 फाइनल  में भारतीय बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने रविवार को मौजूदा चैंपियन इंडोनेशिया को लगातार तीसरे मैच में हराकर थॉमस कप 2022 का खिताब जीत लिया। भारत ने पहले तीनों मैच जीतते हुए 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को एकतरफा अंदाज में 3-0 से रौंद दिया। भारत के लिए लक्ष्य सेन ने मेंस सिंगल वर्ग में, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने मेंस डबल वर्ग में और किदांबी श्रीकांत ने मेंस सिंगल वर्ग में अपने-अपने मैच जीते। भारत ने पहली बार थॉमस कप  का खिताब जीता है।पहले मुकाबले में मेंस सिंगल वर्ग में विश्व के नंबर नौ शटलर लक्ष्य सेन  और विश्व के नंबर चार खिलाड़ी एंथनी सिनिसुका गिनटिंग को मात दी जबकि दूसरे मैच में मेंस डबल वर्ग में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी  की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के केविन संजाया और मोहम्मद अहसान  की जोड़ी को पराजित किया। वहीं, तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत ने जोनाथन क्रिस्टि को पीटकर भारत को पहली बार थॉमस कप का चैंपियन बना दिया।

Share This News :