Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
शोभा सिकरवार होंगी ग्वालियर से महापौर पद की कांग्रेस प्रत्याशी

कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार की पत्नी शोभा सिकरवार ग्वालियर में मेयर पद के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी होगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। गुरुवार को इस मसले पर कमलनाथ के बंगले पर लंबी बैठक हुई और उसमें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा की पत्नी रोमा शर्मा का नाम भी काफी तेजी से चला। 

Share This News :