Home > राज्यो से ,slider news,
अब तक 255 अरेस्ट, 9 जिलों में 13 FIR

जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को यूपी समेत तीन राज्यों में हिंसा भड़कने की घटना से सरकार अलर्ट मोड पर है. घटना के दूसरे दिन शनिवार को पुलिस-प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की. यूपी में हिंसा मामले में 9 जिले में 13 एफआईआर दर्ज की गईं. जबकि 255 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई.  पश्चिम बंगाल के हावड़ा हिंसा में 53 आरोपियों को 14 दिन की जेल भेजा गया है. मुर्शिदाबाद हिंसा में भी पुलिस छापेमारी कर रही है. इसी तरह, झारखंड में भी पुलिस ने सुबह से सख्ती बढ़ा दी. सड़कों पर निकलने वालों की गिरफ्तारी करने का  आदेश दिया है. यूपी के 9 जिले प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद, अंबेडकरनगर, हाथरस, अलीगढ़, जालौन और खीरी में शुक्रवार को हिंसा हुई थी. इस मामले में पुलिस ने कुल 13 एफआईआर दर्ज की है और 255 आरोपियों की गिरफ्तारी की है. 

Share This News :