Home > राज्यो से ,slider news,
शिवसेना में बगावत, मंत्री एकनाथ शिंदे ने तोड़े 40 विधायक
महाराष्ट्र के कद्दावर मंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव सरकार को संकट में डाल दिया है। वे शिवसेना, NCP और निर्दलीय, कुल 41 विधायकों के साथ गुजरात पहुंच गए। वहां से शर्त रखी कि शिवसेना, NCP और कांग्रेस का साथ छोड़े और BJP से गठबंधन करे। देर रात विधायकों को सूरत से गुवाहाटी भेज दिया गया। एकनाथ को मनाने की कोशिशें नाकाम रहने पर उद्धव ने बचे विधायकों को होटल में शिफ्ट कर दिया है।