27 जून से कुंभ समेत इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
ग्रहों के सेनापति मंगल एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। 27 जून को मंगल अपनी स्वराशि मेष में गोचर करने जा रहे हैं। इस दिन मंगल का राशि परिवर्तन सुबह करब 06 बजे होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मंगल का राशि परिवर्तन तीन राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। जानें किन राशि वालों को होगा फायदा-
मिथुन- मिथुन राशि वालों को मंगल गोचर के प्रभाव से लंबे समय से रुका धन वापस मिल सकता है। इस दौरान आपका कोई महत्वपूर्ण काम बनेगा। आपको मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। आर्थिक मोर्चे पर आपको लाभ हो सकता है। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। कर्ज या उधार चुकता करने में सक्षम होंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है।
कर्क- कर्क राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको शुभ समाचार मिस सकता है। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता हासिल होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। धन संचय करने में सफल होंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। आय वृद्धि के योग बनेंगे।