ED ने बदली सोनिया गांधी से दोबारा पूछताछ की तारीख, अब इस दिन बुलाया
प्रवर्तन निदेशायल (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के समन की तारीक को एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया है। जिसके बाद अब उनसे उनसे 25 के बजाय 26 जुलाई को पूछताछ होगी। ईडी ने 21 जुलाई को सोनिया गांधी से करीब दो घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद एजेंसी ने दोबारा पूछताछ के लिए 25 जुलाई का समन जारी किया था। , जिसके पास 'नेशनल हेराल्ड' अखबार का मालिकाना हक है।अधिकारियों ने बताया था कि कोविड संक्रमण से उबर रहीं सोनिया गांधी (75) से पूछताछ करीब दो घंटे चली और उनके अनुरोध पर पूछताछ सत्र समाप्त कर दिया गया। हालांकि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि ईडी ने सोनिया गांधी से कहा कि उनके पास अब कोई सवाल नहीं है और वह जा सकती हैं। रमेश ने कहा कि सोनिया गांधी ने जवाब में ईडी से कहा कि वह उनके किसी भी अन्य प्रश्न का उत्तर देने के लिए तैयार हैं और यदि आवश्यक हो तो वह रात 8 या 9 बजे तक रूक सकती हैं।
सोनिया गांधी ने दिया 27 सवालों का जवाब
कांग्रेस महासचिव रमेश ने बताया कि सोनिया ने यह भी कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं और उन्हें अपनी दवाइयां लेने की जरूरत है, इसलिए उन्हें सूचित किया जाना चाहिए कि उन्हें अगली बार कब पेश होना है। जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष ने गुरुवार को 27 सवालों के जवाब दिए। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उन्हें घर पर दवाइयां लेने की जरूरत है और फिर एजेंसी ने आज की पूछताछ का सत्र समाप्त करने की अनुमति दी।
एजेंसी ने पिछले साल दर्ज किया था केस
इस मामले में ईडी ने राहुल गांधी से भी पूछताछ की है। सोनिया, राहुल से पूछताछ की कार्रवाई पिछले साल के आखिर में ईडी द्वारा धन शोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) की आपराधिक धाराओं के तहत एक नया मामला दर्ज करने के बाद शुरू की गई। इससे पहले, एक निचली अदालत ने 2013 में बीजेपी के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी की ओर से दायर एक निजी आपराधिक शिकायत के आधार पर 'यंग इंडियन' के खिलाफ आयकर विभाग की जांच का संज्ञान लिया था।