Home > राज्यो से ,slider news,
हिरासत में लिए जाने से पहले क्या बोले राहुल गांधी

विजय चौक पर राहुल गांधी ने हिरासत में लिए जाने से पहले कहा, 'सभी (कांग्रेस) सांसद यहां आए। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी के बारे में बात की। वे हमें यहां बैठने नहीं दे रहे हैं। संसद के अंदर चर्चा की अनुमति नहीं है और यहां वे हमें गिरफ्तार कर रहे हैं।सांसदों और नेताओं के बाद अब पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भी हिरासत में ले लिया गया है। खास बात है कि विजय चौक पर जारी मार्च के दौरान वह धरने पर बैठ गए थे। तब पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया था, लेकिन राहुल सड़क पर डटे हुए थे। करीब 45 मिनट के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। 

Share This News :