Home > राज्यो से ,slider news,
वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर जानिए क्या बोले-सिंधिया

ग्वालियर में भारत सरकार के नागरिक उड्‌डयन मंत्री व सिंधिया घराने के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंचकर उनको पुष्प अर्पित किए। इस बार मंच से उन्होंने वीरांगना को देश की बेटी कहते हुए कहा कि वीरांगना की शौर्य गाथा सिर्फ देश तक ही नहीं बल्कि विदेशों से प्रचलित है। आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

यहां बता दें कि ऐसा चर्चा प्रचलित है कि वीरांगना जब 1857 में अंग्रेजों से लड़ते हुए ग्वालियर आई थीं तो सिंधिया स्टेट ने उनकी मदद नहीं की थी। पर इतिहास में इस चर्चा का कहीं कोई जिक्र नहीं है। सिंधिया घराना भी अक्सर वीरांगना के बारे में बोलने या समाधि पर जाने से बचते नजर आते थे। पर अब विचारधारा बदल गई है।

Share This News :