ऐसे लोगों को बीच में छोड़नी पड़ती है अपनी पढ़ाई
गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान बहुत ही खास होता है। हाथ में यह केवल अकेला ऐसा पर्वत है जहां क्रॉस के निशान के शुभ परिणाम मिलते हैं। बाकी जगह क्रॉस का निशान व्यक्ति को अशुभ परिणाम देता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो वह हर तरह का सुख पाता है। ऐसे जातक को शिक्षित और धनी कुल से जीवनसाथी मिलता है। इन लोगों का वैवाहिक जीवन भी सुखी रहता है। हाथ में बहुत से लोगों के क्रॉस का निशान मिलता है। हस्तरेखा में क्रॉस का निशान कुछ जगह अच्छा माना गया है जबकि अधिकांश पर्वत पर इसके शुभ परिणाम नहीं मिलते।यदि बुध पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो इस तरह के जातकों से हमेशा दूर रहना चाहिए। बुध पर्वत पर क्रॉस का निशान व्यक्ति को धोखेबाज़ और झूठा बनाता है। यदि क्रॉस का निशान सूर्य पर्वत पर हो तो व्यक्ति के सम्मान को अत्यधिक ठेस पहुंचती और इन्हें समाज में बदनामी उठानी पड़ती है। ऐसे लोगों को कारोबार में घाटा होता है।