Homeवायरल न्यूज़,
इस भारतीय क्रिकेटर ने खरीद डाली इतने करोड़ की ये गाड़ी

भारतीय क्रिकेटर और मुंबई इंडियंस टीम के सदस्य सूर्यकुमार यादव ने नई मर्सिडीज-बेंज एसयूवी खरीदी है और अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ मुंबई में मर्सिडीज की डीलरशिप ऑटो हैंगर से इसकी डिलीवरी ली है। इस एसयूवी की तस्वीरें क्रिकेटर के साथ डीलरशिप द्वारा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की गई है।सूर्यकुमार यादव ने मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 400 डी एसयूवी को खरीदा है। यह एक डीजल एसयूवी है। मर्सिडीज-बेंज की इंडियन वेबसाइट के अनुसार, स्टैंडर्ड GLS 400d 4MATIC की कीमत 1.16 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है।

इसमें 3-लीटर इनलाइन-छह टर्बो इंजन है, मर्सिडीज जीएलई का 53 4 मैटिक वैरिएंट 430PS की पॉवर और 530 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। यह 0-100kmph की रफ्तार महज 5.3 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250kmph है।

वहीं मर्सिडीज जीएलई 63S वैरिएंट में 4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन है जो 612PS की पावर और 850 Nm पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। एएमजी जीएलई 63 एस ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन के साथ आती है और इसमें माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी (ईक्यू बूस्ट) भी मिलती है। यह SUV 0-100kmph की रफ्तार सिर्फ 3.8 सेकंड में पकड़ लेती है और 280kmph की टॉप स्पीड तक जा सकती है।

Share This News :