BJP में बड़ा बदलाव, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को संसदीय बोर्ड से हटाया गया
भाजपा संसदीय बोर्ड में बुधवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। इस सबसे ज्यादा चौंकाने वाला फैसला ये है कि भाजपा संसदीय बोर्ड से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बाहर हो गए हैं। भाजपा संसदीय बोर्ड में कुछ नए नाम भी जोड़े गए हैं। संसदीय बोर्ड में अब BS येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण को शामिल किया गया है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता वाले बोर्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी होंगे। बोर्ड में मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण जटिया को भी शामिल किया गया है।
देवेंद्र फडणवीस को चुनाव समिति में मिली जगह
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को संसदीय बोर्ड में तो जगह मिली पाई है, लेकिन उन्हें भाजपा की दूसरी ताकतवर संस्था चुनाव समिति का सदस्य जरूर बनाया गया है। साथ ही वन मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान से आने वाले ओम माथुर को भी भाजपा चुनाव समिति में जगह मिली है।
भाजपा केंद्रीय चुनाव समित के सदस्य
- जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष)
- नरेंद्र मोदी
- राजनाथ सिंह
- अमित भाई शाह
- बी.एस. येदयुरप्पा
- सर्बानंद सोनोवाल
- के. लक्ष्मण
- इकबाल सिंह लालपुरा
- सुधा यादव
- सत्यनारायण जटिया
- भूपेन्द्र यादव
- देवेन्द्र फडणवीस
- ओम माथुर
- बीएल संतोष (सचिव)
- वनथी श्रीनिवास (पदेन)