Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
भारत ने किया सबसोनिक क्रूज मिसाइल 'निर्भय' का परीक्षण

भारत ने आज अपने देश में निर्मित और विकसित लंबी दूरी की सबसोनिक क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ का ओड़िशा में चांदीपुर के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से परीक्षण किया। बहरहाल परीक्षण के परिणाम के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि एक हजार किलोमीटर की दूरी तक मारक क्षमता वाले अत्याधुनिक मिसाइल को एक विशेक्ष प्रक्षेपक से आज दोपहर आईटीआर के परिसर संख्या तीन से प्रक्षेपित किया गया। ठोस रॉकेट मोटर बूस्टर से लैस ‘निर्भय’ मिसाइल में टबरेफैन इंजन लगा है और वह अति उन्नत नौवहन प्रणाली से निर्देशित होता है।

परियोजना से जुड़े रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक वैज्ञानिक ने बताया कि मिसाइल के तय ऊंचाई और गति तक पहुंचते ही बूस्टर मोटर अलग हो जाता है और टबरेफैन इंजन आगे के प्रक्षेपण के लिए खुद ही काम करने लगता है।

Share This News :