Homeवायरल न्यूज़,
बागेश्वर महाराज धीरेन्द्र शास्त्री को प्रीतम लोधी ने कहा जनाना, बोले- यदि मेरे सामने आ गए तो...

भोपाल। ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद भाजपा से निकाले गए प्रीतम लोधी ने अब बागेश्वर महाराज धीरेन्द्र शास्त्री पर निशाना साध दिया है। लोधी ने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री जनानों की तरह बोलता है, मेरे सामने आ गया तो उसका पजामा गीला हो जाएगा।इस बीच, प्रीतम लोधी ने ओबीसी महासभा की सदस्यता ली है और भीम आर्मी का साथ भी उन्हें मिल गया है। धीरेन्द्र शास्त्री पर बरसते हुए लोधी ने कहा कि वो कहीं मुझे मिल गया तो उसका पजामा गीला हो जाएगा। वह जनानों की तरह बोलता है और ताली पीट-पीटकर बात करता है। 

Share This News :