Homeवायरल न्यूज़,
नाग-नागिन के जोड़े ने 28 बार डसा, टैटू बनवाने से नहीं काट रहे सांप

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक युवक ने दावा किया है कि एक काले नाग-नागिन का जोड़ा उसके पीछे पड़ गया है। इतना ही नहीं युवक ने यह भी दावा किया कि नाग-नागिन का जोड़ा अब तक उसको कुल 28 बार डस चुका है। मुश्किल से युवक की जान बची है। युवक के परिजनों का कहना है कि हम अपनी बेटे की जान बड़ी मुश्किल से बचा पाए हैं|

मामला छतरपुर जिले से 70 किलोमीटर दूर स्थित चंदला नगर पंचायत क्षेत्र का है। यह घटना यहीं रहने वाले दिनेश नामदेव के साथ घटित हुआ है। दिनेश नामदेव का कहना है कि एक बार खेलते खेलते उसने बरगद के पेड़ के पास के कुछ पत्थर उठा लिए। उसके बाद नाग नागिन का जोड़ा उसके पीछे पड़ गया। युवक ने बताया कि वहां से अपनी जान बचा कर वो भाग गया। लेकिन जैसे ही वह अपने घर पहुंचा उसे काले नाग ने डस लिया।

कुल 28 बार नाग डसने का किया दावा
दिनेश नामदेव की माने तो उसे नाग-नागिन के जोड़े ने 28 बार डसा है। दिनेश ने कहा कि उसे सांप ने जंगल में, घर पर, खेलते वक्त, ऐसे कर के कई बार काटा है। दिनेश ने दावा किया कि कई बार सांप उसके कमरे में घुस कर उसे काटा है। उसके परिजनों ने कई बार कमरे से सांप को पकड़ा है।

शरीर पर बनवाना पड़ा नाग का टैटू
दिनेश का कहना है कि नाग–नागिन के द्वारा उसे लगातार डंसा जा रहा था जिसके बाद उसके परिजन उसे धार्मिक स्थलों और सांपों के बारे में जानकारी रखने वालों के पास ले गए। आखिरकार डर की वजह से उसे अपने शरीर पर नाग का टैटू बनवाना पड़ा।

अभी भी दिखाई देता है नाग- नागिन का जोड़ा पर काटता नही
दिनेश की माने तो उसके साथ हुई यह घटना है लगभग 1 साल पहले हुई थी। नाग-नागिन का यह जोड़ा उसे अभी भी दिखाई देता है, पर उसे अब किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। आसपास के इलाकों में यह घटना इन दिनों चर्चे में है।   

 

Share This News :