धनतेरस कब है? जानें खरीदारी के साथ पूजन का शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्म में दिवाली या दीपावली एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की तेरहवीं या त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन ही भगवान धन्वंतरि पृथ्वी पर समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुए थे।
धनतरेस 2022 कब है?
इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर 2022 को है। इस दिन से पांच दिवसीय दिवाली के त्योहार की शुरुआत होती है। धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर की पूजा का विधान है। इस दिन सोना, चांदी या बर्तन आदि की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है।
धनतरेस 2022 शुभ मुहूर्त-
कार्तिक माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि आरंभ - 22 अक्टूबर 2022, शाम 6.02 से
कार्तिक माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि समाप्त - 23 अक्टूबर 2022, शाम 6.03 तक
पूजन का शुभ मुहूर्त - 23 अक्टूबर 2022 रविवार, 5.44 PM - 06.05 PM तक।
शुभ मुहूर्त की कुल अवधि - 21 मिनट
प्रदोष काल: शाम 5 बजकर 44 मिनट से रात 8 बजकर16 मिनट तक।
वृषभ काल: शाम 6 बजकर 58 मिनट से रात 8 बजकर 54 मिनट तक।
धनतेरस से जुड़ी पढ़ें ये पौराणिक कथा-
एक पौराणिक कथा के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र मंथन से धन्वंतरि प्रकट हुए थे तो उनके हाथों में अमृत से भरा कलश था। भगवान धन्वंतरि कलश लेकर प्रकट हुए थे। कहते हैं कि तभी से धनतेरस मनाया जाने लगा। धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की भी परंपरा है। माना जाता है कि इससे सौभाग्य, वैभव और स्वास्थ्य लाभ होता है। धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
महालक्ष्मी बीज मंत्र
ओम श्री श्री आये नम:। - इस मंत्र को माता महालक्ष्मी का बीज मंत्र कहा जाता है। कहते हैं कि धनतेरस के दिन मंत्र के जाप से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।