Home > राज्यो से ,slider news,
दिनभर होती रही मस्ती, कूनो पार्क में ऐसे गुजरा चीतों का इतवार

कूनो नेशनल पार्क में 8 अफ्रीकी चीतों को लाया गया है. कूनो में छोड़े जाने के बाद चीतों ने बाड़े का पूरा मुआयना किया और देर शाम सुस्ताने के बाद पानी पिया. रविवार को चीतों की सुबह कूनो नेशनल पार्क में मोर की आवाज सुनकर हुई तो चीतों ने गुर्राहट और कूनो नेशनल पार्क के आसपास पक्षियों के कलरव ने पूरे माहौल को रोमांचित कर दिया.चीतों की विशेष सुरक्षा में लगे विशेषज्ञों ने चीतों की हर हरकत पर बारीकी से नजर रखी और उन्हें गोश्त दिया, जिसे खाने के बाद चीतों ने अंगड़ाई ली. कूनो नेशनल पार्क में बसाए गए 8 अफ्रीकी चीतों में 3 नर चीते भी शामिल हैं. इनमें से दो चीते आपस में भाई हैं. ये दोनों चीते एक साथ बाड़े में हैं.  एक साथ रहते हुए वे कभी आपस में गले मिलते हैं तो कभी बाड़े में मुआयना करते नजर आते हैं. इसके अलावा दोनों एक साथ पानी पीते हैं और एक साथ गोश्त खाते हैं. पूरा दिन मस्ती भरा रहा .

Share This News :