Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
सुशासन दिवस पर केन्द्रीय मंत्री तोमर होंगे मुख्य अतिथि

ग्वालियर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्मदिवस 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के अवसर पर ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय स्थित गालव सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे। 
कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह सहित विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर एवं जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। 
प्रभारी कलेक्टर शिवराज वर्मा ने बताया कि सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन वृत एवं कृत्यों के संबंध में वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त किए जायेंगे। इसके साथ ही सुशासन दिवस के रूप में शपथ भी ली जायेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों सहित समाज के अन्य महत्वपूर्ण कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जायेगा। प्रभारी कलेक्टर शिवराज वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 24 से 30 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह मनाया जायेगा। 

Share This News :