Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र आज विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज 24 दिसम्बर को जिले के प्रवास रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 24 दिसम्बर को प्रात: 9 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रात: 9.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजनों से भेंट करेंगे। प्रात: 10 बजे ग्राम नौनेर में पठारी रोड़ पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रात: 11 बजे दतिया में रेडक्रॉस भवन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में भाग लेंगे। प्रात: 11.30 बजे शिक्षा के अधिकार अधिनियम तहत् बाल संरक्षण आयोग की कार्यषाला में भाग लेंगे (वृन्दावन धाम)। दोपहर 12.30 बजे निवास पर समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 3.30 बजे पेंशनर एसोसिएशन दतिया द्वारा आयोजित वृद्धजनों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 4 बजे दतिया शहर के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सायं 5.30 बजे दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 6 बजे डबरा पहुंचेगे और मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन कार्यक्रम में भाग लेंगे (शहनाई गार्डन)। रात्रि 7 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे दतिया पहुंचेगे और शांति इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे (रावतपुरा कॉलेज कैम्पस)। रात्रि 8.30 बजे दतिया शहर के वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात्रि 9 बजे दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9.30 बजे डबरा निवास पर पहुंचेगे और रात्रि विश्राम डबरा में ही करेंगे। 

Share This News :