Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
लक्ष्य बढ़ाकर आगे बढ़ें सफलता पक्की : मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र

नेहरू युवा केन्द्र के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जनसम्पर्क मंत्री 
दतिया। नेहरू युवा केन्द्र का संभागीय प्रशिक्षण 21 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक कृषि विज्ञान केन्द्र दतिया में चल रहा है। प्रषिक्षण सत्र में मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर युवाओं को प्रेरक उद्बोधन देते हुए कहा कि लक्ष्य बनाकर आगे बड़े सफलता पक्की है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला के अलावा नेहरू युवा केन्द्र जिला समन्वयक विनोद चतुर्वेदी तथा विभिन्न जिलों से आए वालंटियर सम्मिलित रहे। 
मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि सफलता तभी मिलती है जब व्यक्ति डूबकर काम करता है। लक्ष्य साधकर निरंतर प्रयास करने से मंजिल मिलती है। निराशा का भाव मन में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मिट्टी परिक्षण के उपरांत किसान यह तय करता है कि इस मिट्टी में क्या फसल बोई जाए इसी प्रकार से आपका कैरियर है अपने रूचि का क्षेत्र चयन कर उसी दिशा में आगे बड़े तो सफलता निश्चित ही मिलेगी। उन्होंने सभी युवाओं के उज्जवल भविष्य की कांमना की। 
कार्यक्रम के प्रारंभ में नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक विनोद चतुर्वेदी ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि प्रशिक्षण में दतिया, ग्वालियर, भिण्ड़, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर के युवा कार्यकर्ता भाग ले रहे है। प्रशिक्षण में आदर्श ग्राम योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण, महिला-पुरूष समूहों का गठन सामाजिक सरोकार से संबंधित प्रशिक्षण, नेतृत्व क्षमता और विकास और खेलकूद आदि से संबंधित प्रषिक्षण दिया गया है। यह प्रशिक्षण 27 दिसम्बर तक चलेगा। कार्यक्रम योगेश सक्सैना, भूरे चौधरी, राहत अली जैदी, अशोक सक्सैना सहित अन्य गणमान्यजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This News :