भाजपा आलाकमान की नींद क्यों उड़ी, अचानक फिर एमपी पर फोकस
भोपाल। भाजपा के नेताओं की एक गोपनीय सर्वे से नींद उड़ी हुई है। सूत्रों के मुताबिक यह सर्वे आलाकमान ने अपनी एक एजेंसी से कराया है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंची इस सर्वे रिपोर्ट में मध्यप्रदेश में भाजपा की पकड़ बेहद कमजोर होती हुई बताई गई है। गुटबाजी में उलझी भाजपा अब कांग्रेस में बढ़ती भीड़ से बेहद चिंतित भी है।
कुल मिलाकर भाजपा आलाकमान ने इसी क्रम में मध्यप्रदेश में फिर से अपनी ताकत झोंकने का प्लान बनाया हैं। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री भी अब जल्दी ही भोपाल में डेरा डालने वाले है। अब केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया व भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी भोपाल व मध्यप्रदेश में दौरे बढ़ाने के लिये कहा जा सकता है। कुल मिलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति बढ़ती नाराजगी से आलाकमान हैरान है, अब संभावना भी बन रही है कि मध्यप्रदेश में कुछ अचानक बड़ा फेरबदल भी हो जाये।