Homeखेल ,
दूसरे टी-20 में टीम इंडिया की जीत, अफ्रीका को हराया, सीरीज पर कब्जा

भारत ने गुवाहाटी टी-20 में साउथ अफ्रीका को 16 रनों के अंतर से मात दी है. इसी के साथ तीन मैच की टी-20 सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. यह पहली बार हुआ है, जब भारत ने साउथ अफ्रीका को अपने घर में टी-20 सीरीज़ में मात दी हो. अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने शानदार शतक जड़ा, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.

टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बैटिंग की और शुरुआत से ही अपने इरादे साफ कर दिया. पहले केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने अफ्रीका पर हमला बोला, उसके बाद सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने तो कुछ ऐसा कमाल किया जिसके सामने अफ्रीकी बॉलर घुटने के बल नज़र आए. सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 22 बॉल में 61 रन बना डाले.

बाद में टीम इंडिया के बॉलर्स ने कमाल किया, अफ्रीका को शुरुआती झटके लगे जिसके बाद वह उबर नहीं पाया. हालांकि, डेविड मिलर ने यहां तूफानी शतक जड़ा लेकिन वह काफी देरी से आया और भारत द्वारा दिया गया लक्ष्य काफी बड़ा था. 3 मैच की टी-20 सीरीज़ पर भारत 2-0 से पकड़ बना चुका है. 

Share This News :