Home > राज्यो से ,slider news,
तो हनुमान जी ऐसे नहीं, नरोत्तम मिश्रा ने दी डायरेक्टर को चेतावनी

साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग मूवी आदिपुरुष का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही विवाद शुरू हो गया है. फिल्म के टीजर में प्रभास और कृति सेनन को राम और सीता के रोल में पसंद किया जा रहा है, लेकिन रावण के रोल में दिख रहे सैफ अली खान और हनुमान बने देवदत्त गजानन नागे के लुक को लेकर नाराजगी जाहिर की जा रही है. मध्य प्रदेश के गृह और कानून मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी आदिपुरुष को लेकर भड़क गए हैं. उन्होंने डायरेक्टर को कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है. 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  कहा, मैंने आदिपुरुष का टीज़र देखा है. बहुत गलत है. हमारे भगवानों का ऐसा चित्रण नहीं करना चाहिए. मिश्रा ने आगे कहा, हनुमान चालीसा में लिखा है कि 'कानन कुंडल कुंचित केसा, हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजे कांधे मूंज जनेऊ साजे' यानी हनुमान जी के वस्त्रों तक का जिक्र है, लेकिन यह इन्होंने क्या पहना दिखाया है हनुमान जी को? उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधा और कहा कि हर बार इनको हमारे ही भगवान क्यों दिखते हैं? किसी और के भगवान पर यह क्यों नहीं बनाते? है हिम्मत? 

डायरेक्टर ओम राउत को लिखूंगा पत्र'

MP के गृह, जेल और कानून मंत्री मिश्रा ने बताया, मैं फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत को पत्र लिखने वाला हूं कि इस फ़िल्म  के ऐसे दृश्यों (सीन) को हटाया जाए. अगर वह नहीं हटाएंगे तो हम कानूनी कार्रवाई पर भी विचार करेंगे. 

गलत दिखाएंगे तो बोलूंगा'

जब नरोत्तम मिश्रा ने पूछा गया कि आखिर बॉलीवुड उनके निशाने पर क्यों रहता हैं? जवाब में गृहमंत्री बोले- ''अब मेरे कहने से थोड़ी वह ऐसी फिल्में बनाते हैं? मैं थोड़े ही बोलता हूं. अब गलत दिखाएंगे तो बोलूंगा न.

Share This News :