Homeखेल ,
बुमराह ने अपने आलोचकों को कुत्ता तक कह दिया

 टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इन दिनों पीठ की चोट से जूझ रहे हैं. यही कारण भी है कि वह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. मगर इसी बुमराह ने अपने आलोचकों को कुत्ता तक कह दिया. इस स्टार बॉलर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए अपनी बात रखी और कहा कि जब आप अपनी मंजिल की ओर जा रहे हों, तो बीच में रुककर कुत्तों को  पत्थर नहीं मारना चाहिए. जाहिर बात है कि बुमराह आलोचकों को ही ये शब्द कह रहे हैं. बुमराह ने पोस्ट में लिखा, 'आप अपनी मंजिल पर कभी भी नहीं पहुंच सकते, यदि आप रुकते हैं और हर भौंकने वाले कुत्ते पर पत्थर मारते हैं.' बुमराह की यह  इंस्टाग्राम स्टोरी तुरंत ही वायरल हो गई. इस स्टोरी को भी शेयर करते हुए यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं.

Share This News :