Homeवायरल न्यूज़,
सूर्य ग्रहण के दिन इन 6 राशियों के जातक रहें सावधान, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

साल 2022 का दूसरा व आखिरी सूर्यग्रहण अक्टूबर महीने में लगेगा। 25 अक्टूबर को भारत में लगने वाला दूसरा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई पड़ेगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगा था, जो भारत में नहीं दिखाई पड़ा था। अक्टूबर में सूर्य ग्रहण की अवधि 04 घंटे 3 मिनट की होगी। इस सूर्य ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण 6 राशियों पर अशुभ प्रभाव डाल सकता है। जानें क्या आपकी राशि भी शामिल है इसमें-

तुला- तुला राशि वालों को इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव सबसे ज्यादा पड़ेगा। इस दौरान आप लोगों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। यह ग्रहण आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।

वृषभ- इस राशि के लोगों को ग्रहण काल में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इस दौरान मानसिक तनाव न लें। किसी बात को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन- मिथुन राशि वालों को ग्रहण काल में अपने आर्थिक बजट का ध्यान रखना जरूरी है। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आय में कमी हो ससकती है। जीवनसाथी संग अनबन के संकेत हैं।

कन्या- कन्या राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर मुश्किलें आ सकती हैं। इस दौरान आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश से पहले किसी बड़े की सलाह अवश्य लें।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के संकेत हैं। ग्रहण काल में पैसों को लेकर विशेष सावधानी बरतें। निवेश से बचें।

मकर- मकर राशि वालों की सेहत पर ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपको धैर्य रखने की जरूरत है। मन किसी बात से परेशान हो सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

Share This News :