Homeखेल ,
आखिरी बॉल पर हारी पाकिस्तान की टीम,फाइनल में भारत से भिड़ेगी ये टीम

श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के बीच वुमेंस एशिया कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मैच सिलहेट में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हार आखिरी बॉल पर हुई। श्रीलंका की टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रन बचाने थे, जबकि पाकिस्तान की टीम को 3 रन बनाने थे। आखिरी गेंद पर निदा डार ने शॉट लगाया, लेकिन एक ही रन पूरा करने के बाद दूसरे रन पर वो रन आउट हो गईं। इस तरह श्रीलंका को एक रन से जीत मिली और टीम फाइनल में प्रवेश कर गई, जहां उनका मुकाबला भारत से होगा। 

Share This News :