Home > राज्यो से ,slider news,
BJP नेता ने दिवाली पर उड़ाईं कानून की धज्जियां, जमकर फोड़े पटाखे

भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) एक बार फिर विवादों में घिर सकते हैं। राजधानी दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगे होने के बावजूद बग्गा कथित तौर पर खुलेआम दिवाली पर पटाखे फोड़ते और बच्चों को बांटते देखे गए। दरअसल, दिल्ली सरकार ने एक जनवरी 2023 तक सभी प्रकार के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है।अपने बयानों और कामों से अक्सर चर्चा में रहने वाले बग्गा द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर पटाखे फोड़ने और बच्चों को पटाखे बांटने के दो वीडियो भी ट्वीट किए गए हैं, जिनमें वह पटाखे जलाकर खुलेआम नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं।दिल्ली में इस बार भी पटाखों पर बैन पूरी तरह बैन लगा हुआ है, इसके बाजवूद राजधानी दिल्ली में संभावित हादसों की आशंका को ध्यान में रखते हुए दमकल विभाग से लेकर अस्पताल तक पूरी मुस्तैदी से तैयार हैं। अस्पतालों में एहतियातन जहां अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं, वहीं दमकल विभाग ने दीपावली पर भीड़भाड़ वाले इलाकों के पास फायर टेंडर तैनात कर दिए हैं।

Share This News :