ग्वालियर विधानसभा में भाजपा का लगातार गिरता ग्राफ ,नए चेहरे की तलाश
भोपाल | सरकार, संघ और भाजपा ने मध्यप्रदेश में चुनावी मोड पर काम करना शुरू कर दिया है और संघ एक -एक सीट का गहराई से अध्ययन कर रहा है |संघ की आंतरिक रिपोर्ट में ग्वालियर विधानसभा में भाजपा का ग्राफ लगातार गिरना बताया जा रहा है | संघ की रिपोर्ट से भाजपा नेतृत्व भी चौकन्ना हो गया है और नए चेहरे की तलाश की जा रही है |इसके पीछे की बजह यह भी बताई जा रही है की पार्टी का मूल कार्यकर्त्ता नाराज है और दलाल ,माफिया ,चाटुकार सक्रीय हैं |
ऐसे समझें भाजपा का ग्राफ क्यों गिर रहा है ; उपचुनाव में भाजपा ने बड़े अंतर् से जित दर्ज की ,मगर धीरे ,धीरे दलाल, माफिया और चाटुकार सक्रीय होते गए और पार्टी कार्यकर्त्ता दूर होता चला गया ,जिसका परिणाम नगरनिगम चुनाव में देखने को मिला ,जिसके तहत भाजपा का महापौर उम्मीदवार ही नहीं हारा बल्कि पार्सद भी बड़ी संख्या में हारे| भाजपा के गिरते ग्राफ से अब कई सबाल उठने लगे हैं |
नए चेहरों में यह दो नाम ; केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ( रामू ) का नाम सबसे ऊपर है | भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं का कहना है की रामु पार्टी में वर्षों से सक्रीय हैं और निर्विबाद युवा चेहरा है | जनता भी युवा और नया चेहरा चाहती है | सभी को साथ लेकर चलते हैं |दूसरा नाम वेदप्रकाश शर्मा का है ,जो पार्टी के सीनियर नेता हैं |