Home > राज्यो से ,slider news,
इंडिगो की फ्लाइट की आपात लैंडिंग सभी यात्री सुरक्षित
दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, इंडिगो की उड़ान 6ई-2131 (दिल्ली से बैंगलोर) विमान में संदिग्ध चिंगारी दिखाई दी। इसके बाद उसकी आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक विमान में सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि जब विमान टेक ऑफ कर रहा था, उस दौरान विमान के इंजन से चिंगारी निकलती नजर आई। आनन-फानन में विमान की आपात लैंडिंग कराकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। वहीं दूसरी तरफ इस पूरी घटना से विमान यात्रियों में खौफ है। साथ ही यात्रा में हो रही देरी से भी सभी परेशान हैं।हादसे पर इंडिगो का बयान इंडिगो ने कहा कि विमान में टेक ऑफ रोल के दौरान समस्या आई। इस तकनीकी गड़बड़ी के दिखने के तुरंत बाद ही विमान को तत्काल रोक दिया गया। पायलट ने भी सूझबूझ दिखाते हुए विमान की आपात लैंडिंग करा ली।