Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने दी क्रिसमस पर्व की बधाई

भोपाल : à¤œà¤¨à¤¸à¤‚पर्क, जलसंसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने क्रिसमस के अवसर पर नागरिकों को, विशेषकर ईसाई समाज को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रभु यीशू ने मानव कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने मनुष्य में करूणा, धैर्य, सदभाव और परस्पर सहयोग जैसे मूल्यों को आवश्यक माना था और स्वयं भी इस दिशा में प्रयासरत रहे। मंत्री डॉ. मिश्रा ने आशा व्यक्त की कि प्रदेश में क्रिसमस पर्व पारम्परिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

Share This News :