Home > राज्यो से ,slider news,
कुछ ही दिनों में टूटा वादा, चप्पल पर राजनीती गरमाई ,कांग्रेस ने कसा तंज

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की खराब सड़कों को लेकर जूते त्याग चुके ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का यह फोटो वायरल हुआ है जिसमें ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर चप्पल पहने हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कल उर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर प्रभारी जिले गुना में मौजूद थे। इस दौरान नंगे पैर उन्होंने शहर का भ्रमण किया जब पुलिस ऑफिसर मैश में पहुंचे तो चप्पल पहने हुए थे और मंत्री जी का चप्पल पहने हुए फोटो और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने शहर की खराब सड़कों को लेकर चप्पल त्याग दी है।उन्होंने कहा है कि जब तक शहर की खराब सड़कें ठीक नहीं हो जाती तब तक वह नंगे पैर चलेंगे। क्योंकि इन खराब सड़कों पर चलकर जनता जो मुसीबत खेलती है मैं भी नंगे पैर चलकर इस मुसीबत को महसूस करूंगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को चप्पल छोड़े हुए लगभग 1 सप्ताह हो गया है और वह लगातार ग्वालियर शहर में भ्रमण के दौरान नंगे पैर देखे जा रहे हैं लेकिन कल मंगलवार को अपने प्रभार जिले गुना में पहुंचे थे जहां उन्होंने नंगे पैर शहर का भ्रमण किया लेकिन जब पुलिस ऑफिसर मैच में पहुंची तो उनके पैरों में चप्पल नजर आई और इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर के वायरल फोटो को लेकर कांग्रेस तंज कस रही है कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह का कहना है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर सिर्फ नौटंकीबाज नेता है। उनकी हालत ऐसी हो गई है कि कोई भी अधिकारी उनकी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं है अपने ही विधानसभा में सड़के नहीं बनवा पा रहे हैं और इसी कारण उन्होंने जनता को गुमराह करने के लिए चप्पले छोड़ दी है। लेकिन यह जनता के साथ धोखा कर रहे हैं जनता को दिखाने के लिए कैमरे के सामने चप्पल छोड़ते हैं और अंदर चप्पल पहन रहे।हांलाकि मंत्री तोमर ने सफाई देते हुए कहा कि शौचालय जाने के लिए चप्पल पहनी थी |

Share This News :