Homeअपना शहर ,
पूर्व मंत्री ने भितरवार विस क्षेत्र के गांवों का किया दौरा

जनता भाजपा की नीतियों से अच्छी तरफ वाफिफ हो चुकी है। आने वाले चुनाव में प्रदेश की सत्ता से जनता भाजपा को उखाड़ फेकेंगी। भाजपा सरकार झूठे वादे करना जानती है। सरकार ने किसानों के लिए कोई हितकारी योजना नहीं बनाई जिसका यह परिणाम हो रहा है कि आज किसान तहसील, बैंक, अधिकारियों, कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है।

भाजपा झूठे वादे करना जानती है, लेकिन भाजपा को सरकार में सरकार नीतियां बनाना और उनका क्रियान्वयन करना कतई नहीं आता है। यह बात पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक लाखन सिंह यादव ने गांवों में संपर्क के दौरान कहीं। पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक लाखन सिंह यादव ने क्षेत्र के एक दर्जन गांवों का दौरा किया। इसमें ग्राम समाया, घरसौंधी, बडेरा, भारस, शीतलपुर, हुकुमगढ़, इमलिया, ईटमा, नगर परिषद मोहना, जतरथी, मावठा, देवरीकांछा, नगर परिषद भितरवार में दौरा कर आम जन से मुलाकात कर लोगों की समस्या सुनी।

गांव-गांव में भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं, शिक्षित बेरोजगार सभी परेशान हैं। सबका साथ, सबका विकास की बात कहने वाली सरकार से सभी त्रस्त है। विधायक यादव ने सरकार की अनेक विफलताओं लोगों के समक्ष रखा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मन्नू यादव, घाटीगांव ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुर्जर, चीनोर ब्लॉक अध्यक्ष दौलत सिंह कुशवाह, नरेश रावत, सरदार विक्रम सिंह, सतवीर सिंह, नंदू रावत, दिनेश रावत सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share This News :