Homeराज्यो से ,slider news,
राहुल गांधी ने किए भगवान महाकाल के दर्शन:सभा में कहा- मजदूर और किसान असली तपस्वी; सरकार इनके लिए कुछ नहीं करती

महाकाल की नगरी उज्जैन में सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार और बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने तीन बार 'जय महाकाल' बोलकर अपने भाषण की शुरुआत की। करीब 25 मिनट के अपने भाषण में राहुल गांधी ने कई बार 'तपस्वी और तपस्या' शब्द का इस्तेमाल किया। राहुल ने कहा कि भारत देश तपस्वियों का देश हैं। हिन्दू धर्म में तपस्वियों की पूजा की जाती है। उनका आदर किया जाता हैं।

राहुल गांधी ने गरीब, मजदूरों, किसानों, युवाओं और छोटे दुकानदार को असली तपस्वी बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इन तपस्वियों के लिए कुछ नहीं करती, लेकिन एक दो लोग जो मोदी जी की पूजा करते हैं, उन्हें सब मिल जाता है।बीजेपी के लोग तपस्वियों को खत्म करते हैं
राहुल बोले- बीजेपी के लोग भगवान के सामने हाथ जोड़ते हैं और फिर जो इस देश में तपस्या करते हैं उन्हें खत्म करते हैं। मतलब भगवान का अपमान करते हैं। किसान में भगवान हैं, मजदूर में भगवान हैं, छोटे दुकानदार में भगवान हैं। देश के इन असली तपस्वियों का अपमान हो रहा है।नोटबंदी-GST कैश फ्लो खत्म करने के हथियार
नोटबंदी और जीएसटी को लेकर राहुल ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने रात 8 बजे आकर नोटबंदी की थी और रात 12 बजे जीएसटी लागू किया। ये दोनों पॉलिसियां नहीं थी, बल्कि कैश फ्लो को खत्म करने का हथियार हैं। आज देश का नुकसान हो रहा है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और मिल भी नहीं सकता क्योंकि नोटबंदी, जीएसटी ने रीढ़ की हड्डी तोड़ दी।

भारत जोड़ो यात्रा हिन्दुस्तान की यात्रा
राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस की यात्रा नहीं। हिंदुस्तान की यात्रा है। किसानों, मजदूरों, युवाओं और मीडिया की यात्रा है। सभी अपने-अपने स्तर पर इसमें मदद कर रहे हैं।

कमलनाथ बोले- सौदे से हमारी सरकार गिरा दी
कमलनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल जी आप जिस प्रदेश में आए वह बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के साथ ही किसानों और महिलाओं के साथ अन्याय में नंबर वन है। भारत की संस्कृति जोड़ने की है, ये शहर (शहर) उसी संस्कृति का प्रतीक है। भारत जोड़ो यात्रा संविधान की रक्षा के लिए है, हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा की यात्रा है। महाकाल मंदिर के लिए हमने साढ़े 3 सौ करोड़ दिए। मोदी जी आए जैसे उनकी योजना है। कमलनाथ ने कहा कि सौदे से हमारी सरकार गिरा दी। मैं भी सौदा कर सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया।

कवि संपत सरल ने सभा को संबोधित करते हुए सरकार और मीडिया पर व्यंग्य कसे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भी संबोधित किया, उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

Share This News :