Homeवायरल न्यूज़,
नए साल में मंगल होंगे मार्गी, इन राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, धन और तरक्की

 सभी ग्रह समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं। इन्हें ज्योतिष शास्त्र में वक्री और मार्गी नाम में भी जाना जाता है। जब भी कोई ग्रह उल्टी चाल चलता है तो उसे वक्री कहा जाता है। वहीं जब वह सीधी चाल चलने लगता है तो इसे मार्गी नाम से जाना जाता है। ग्रहों के मार्गी और वक्री होने का असर हर राशि के जातकों पर पड़ता है। वहीं मंगल ग्रह नए साल में मार्गी होने जा रहे हैं। मंगल को आक्रामकता, उत्साह, साहस, शक्ति और परिश्रम का कारक माना गया है। मंगल के मार्गी होने का शुभ प्रभाव कुछ राशि के जातकों पर पड़ने वाला है। मंगल नए साल यानी कि 2023 में 13 जनवरी को वृषभ राशि में मार्गी होंगे।मंगल मार्गी होकर कर्क राशि के लोगों को कारोबार में काफी तरक्की देने वाले हैं। नौकरी में भी अच्छे परिणाम हासिल होंगे। नौकरी में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि

 

मंगल के मार्गी होने से मकर राशि के जातकों को व्यापार में काफी मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में भी खूब तरक्की मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से हर काम में सफलता प्राप्त होगी।

 

कुंभ राशि

 

मंगल के मार्गी होने से कुंभ राशि के लोगों को वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में भी नई पहचान मिलेगी। शैक्षणिक कार्यों में भी सफलता हासिल होगी। किसी पुरानी डील से फायदा हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा।

मीन राशि

 

मंगल मार्गी होकर मीन राशि के जातकों को बहुत मंगल परिणाम देने वाले हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध स्थापित होंगे। कारोबारियों को सफलता प्राप्त होगी।

Share This News :