Homeखेल ,
श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान

श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 होम सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया है। वनडे की कमान रोहित के पास ही रहेगी। रोहित और विराट कोहली को टी-20 से आराम दिया गया है। हालांकि, ये दोनों वनडे टीम का हिस्सा हैं। शिखर धवन को टीम में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह शुभमन गिल को तवज्जो दी गई है।

शिवम मावी को मौका
टी-20 टीम में शिवम मावी को मौका दिया गया है। दाएं हाथ के इस फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर ने घरेलू क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने पिछले 5 घरेलू मुकाबलों में 19 विकेट लिए हैं। इनमें दो रणजी और तीन लिस्ट ए मैच शामिल हैं।

मोहम्मद शमी की वापसी
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वनडे टीम में वापसी हो गई है। वे बांग्लादेश के खिलाफ टीम का हिस्सा थे, लेकिन नेट सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे।

लंका से 3 टी-20 और 3 वनडे खेलेगी टीम
जनवरी में श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर आ रही है। उसे यहां तीन टी-20 और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला 3 जनवरी 2023 को मुंबई में होगा। उसके बाद 5 जनवरी को पुणे और 7 जनवरी को राजकोट में मैच खेले जाएंगे। पहला वनडे 10 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा। उसके बाद 12 जनवरी को कोलकाता और 15 जनवरी को त्रिवेंद्रम में मुकाबले होंगे।

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (wk), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।

Share This News :