मंत्रिमंडल में विस्तार की सुगबुगाहट, 14 जनवरी के बाद हो सकता है फेरबदल
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि 14 जनवरी के बाद खरमास समाप्त हो रहा है, उसके बाद मंत्रिमंडल में बदलाव संभव है. इसके साथ ही बीजेपी संगठन में भी बड़े बदलाव हो सकते हैं. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल भी 20 जनवरी को समाप्त हो रहा है. इसके साथ ही प्रदर्शन के आधार पर कुछ मंत्रियों को हटाने की भी चर्चा है. बताते चलें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिपरिषद में फेरबदल पिछले 7 जुलाई को हुआ था. तब 12 मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था. अब आगामी लोकसभा चुनाव अभी भी 15 महीने दूर हैं, लेकिन संगठन और सरकार अभी से तैयारी में जुट गई है. बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी संगठन में भी बड़े बदलाव की संभावना है. मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 20 जनवरी को समाप्त हो रहा है.