Home > राज्यो से ,slider news,
फ्री प्लॉट लेने के लिए 14 लाख एप्लिकेशन

इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में बड़ी आबादी को लुभाने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान आज यानी बुधवार को बड़ा प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे। टीकमगढ़ के बकपुरा ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए पूरे प्रदेश से 14 लाख लोगों के आवेदन मिले हैं। इनमें से टीकमगढ़ जिले के 10,500 पात्र हितग्राहियों को आवासीय भूखंड के पट्‌टे दिए जाएंगे। बता दें, आवेदक का वोटर होना जरूरी है।

छह महीने से चल रही थी तैयारियां

चुनावी साल में वोटर्स को आकर्षित करने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान योजना पर पिछले एक साल से काम कर रहे थे। अक्टूबर 2021 में पृथ्वीपुर विधानसभा के उपचुनाव के दौरान एक गांव में एक परिवार ने रहने के लिए जगह न होने की परेशानी बताई। सीएम को बताया गया कि परिवार में 50-60 सदस्य हैं। हालत ऐसी है कि घर में सोने तक के लिए जगह नहीं है। उसके बाद सीएम ने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया।

सीएम ने राजस्व विभाग के अमले को निर्देशित करके योजना के पात्र हितग्राही खोज कर डेटा तैयार कराने के आदेश दिए। गांवों में आबादी भूमि के बीच उपलब्ध जमीन पर 600 वर्ग फीट के पट्‌टे देने के लिए पात्र हितग्राहियों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

Share This News :