Homeखेल ,
विराट-अनुष्का की वृंदावन यात्रा ,नीम करोली बाबा के आश्रम में माथा टेका

विराट और अनुष्का की वृंदावन यात्रा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे नीम करोली बाबा के आश्रम में माथा टेकते और श्रीहित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बेटी वामिका अनुष्का की गोद में खेलती रही। विराट परिवार के साथ 4 जनवरी को यहां आए थे।

वीडियो में दिख रहा है कि अनुष्का ने व्हाइट सूट, ब्लैक जैकेट, व्हाइट कैप, फ्लोरल स्कार्फ पहना है जबकि विराट ने ओलिव ग्रीन जैकेट, ब्लैक कैप और ट्राउजर। बेटी वामिका अनुष्का की गोद में बैठी दिख रही है। इस मौके पर आश्रम के लोगों ने अनुष्का को चुनरी ओढ़ाई और वामिका के गले में माला डाली।

वामिका का वीडियो देख फैंस हुए खुश
व्हाइट ड्रेस में वामिका बेहद क्यूट लग रही हैं। वामिका के इस वीडियो को देख फैंस काफी खुश हुए। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'विराट और अनुष्का केली कुंज में श्रीहित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के यहां गए थे और वहां वह पूरे सत्संग में शामिल रहे।'

एक और फैन ने लिखा, 'भगवान इस फैमिली पर आशीर्वाद बनाए रखें। वामिका बहुत क्यूट है।'

कौन हैं नीम करोली बाबा?
नीम करोली बाबा देश के बड़े संतों में से एक माने जाते हैं। उनके भक्त उन्हें दिव्य पुरुष भी मानते हैं। उत्तराखंड के ककड़ी धाम स्थित उनके आश्रम में देश-विदेश से भक्त पहुंचते रहते हैं।

पीएम मोदी समेत एपल के फाउंडर स्टीव जॉब्स और हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स भी उनके भक्तों में शामिल हैं। नीम करोली बाबा हनुमान जी के उपासक थे। उनके भक्त तो उन्हें ही हनुमान जी का रूप मानते हैं। नीम करोली बाबा अब संसार में नहीं हैं, लेकिन उनके भक्त उन्हें अभी भी पूरी श्रद्धा से याद करते हैं।

Share This News :