Homeवायरल न्यूज़,
कौन-कौन से हैं वो सपने जो घर में लक्ष्मी लाते हैं

 स्वप्न शास्त्र के अनुसार हमें सपने में जो दृश्य या चीजें दिखाई देती हैं उन्हें कई बार हम समझ नहीं पाते हैं कि आखिर हमें ये चीज क्यों दिखी। कुछ लोग इसे एक सामान्य प्रक्रिया के तौर पर लेते हैं और उन्हें इग्नोर कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये सपने हमें हमारे जीवन के शुभ-अशुभ संकेत देते हैं। कई बार हमें सपनों में मां लक्ष्मी के आगमन का भी संकेत मिलता है। ऐसी कई मान्यताएं हैं जिनके अनुसार सपने में कुछ खास चीजों को देखने का मतलब आपके घर जल्द धन आने वाला है और धन के भंडार भरने वाले हैं। तो आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो सपने...

इन रंगों के फूल या गहने देखना ;अगर आपको सपने में लाल फूल, पीले फूल या फूलों की क्यारियां दिखाई दें तो यह शुभ सपना होता है और यह संकेत देता है कि आपके जीवन में जल्द ही खुशियां आने वाली हैं और आपको आर्थिक लाभ होने वाला है।

इसके अलावा गहनों को संपत्ति और समृद्धि का सूचक माना जाता है। इसलिए अगर किसी को सपने में गहने दिखाई देते हैं तो यह मां लक्ष्मी के आने का संकेत होता है। मां लक्ष्मी के आगमन के संकेत माने जाते हैं।सपने में तेज बारिश देखना: अगर आपको सपने में तेज बारिश दिखाई दे तो यह अच्छा सपना माना जाता है। इस सपने का मतलब होता है कि ऐसे व्यक्ति को जीवन में जल्द ही रुका हुआ या फिर अटका हुआ धन मिल सकता है।मंदिर: अगर किसी व्यक्ति को सपने में मंदिर दिखाई देता है तो यह इस बात का संकेत है कि बहुत जल्द आपको धन-संपदा के मालिक बनने वाले हैं। इसके अलावा मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से जोड़कर भी देखा जा सकता है।लाल साड़ी: लाल साड़ी में महालक्ष्मी दिखाई देती है या फिर प्रतिमा दिखाई उनमें भी वे लाल रंग की साड़ी पहने ही नजर आती हैं तो यह सपना देखना मां लक्ष्मी के जीवन में आने का संकेत हो सकता है।

Share This News :