Home > खेल ,
शर्मा बने चीफ सेलेक्टर:BCCI ने नई सेलेक्शन कमेटी घोषित
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नई सीनियर सेलेक्शन कमेटी की घोषणा कर दी है। पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा फिर से कमेटी के चेयरमैन यानी चीफ सेलेक्टर बनाए गए हैं। उनके अलावा शिवसुंदर दास, सलिल अंकोला, सुब्रतो बनर्जी और श्रीधरन शरत कमेटी के अन्य चार मेंबर्स हैं।ऑस्ट्रेलिया में हुए पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद बोर्ड ने तत्कालीन सेलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया था। चेतन शर्मा उस कमेटी के भी चेयरमैन थे।