Home > राज्यो से ,slider news,
बजरंग दल ने पठान फिल्म के शो बंद कराए, लठ्ठ लेकर पहुंचे कार्यकर्ता ,बिहार-यूपी में भी पोस्टर फाड़े गए

विवादों के बीच अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादूकोण की फिल्म पठान को रिलीज के पहले ही दिन विरोध का सामना करना पड़ा। इंदौर के 12 से ज्यादा मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में फिल्म बुधवार को लगी, लेकिन पहले ही शो में दर्शकों से पहले बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंच गए। वे नारे लगा रहे थे-देशद्रोही की फिल्म नहीं चलेगी, नहीं चलेगी। कार्यकर्ताओं के हाथ में डंडे थे और उन्होंने मल्टीप्लेक्स संचालकों से कहा कि यदि शो चलाया तो कार्यकर्ता भीतर घुसकर प्रदर्शन करेंगे।

 बिहार और यूपी में कई जगह पठान के पोस्टर फाड़े गए।

थिएटर में रिलीज से एक दिन पहले पठान ऑनलाइन लीक हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की पायरेटेड कॉपी Filmyzilla और Filmy4wap पर मिल रही है। फिल्म मेकर्स ने फैंस सिनेमा घरों में फिल्म देखने की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि थिएटर्स में फिल्म की वीडियो ग्राफी ना करें और ना ही इसे किसी के साथ शेयर करें।

बजरंग दल संयोजक तन्नू शर्मा ने कहा कि फिल्म में भगवा रंग को गलत तरीके से दिखाया गया है। इससे हिन्दू समाज की भावना आहत हुई है। मध्य प्रदेश सरकार लोगों की आस्था का सम्मान करें और फिल्में नहीं लगने दें। यदि फिल्म सिनेमाघरो में लगी तो बजरंग दल फिल्म चलने नहीं देगा।


नहीं चले पहले शो
सुबर बजरंग दल कार्यकर्ता सपना संगीता मल्टीप्लेक्स पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी की। फिल्म देखने आए दर्शकों से भी कहा कि वे फिल्म न देखे। मल्टीप्लेक्स संचालकों ने आश्वासन दिया कि वे फिल्म नहीं दिखाएंगे। इसके बाद कार्यकर्ता कस्तूर सिनेमा गए। यहां उन्होंने पठान फिल्म के पोस्टर के सामने खडे रहकर विरोध जताया। सिनेमागृह के मालिक के नहीं आने तक कार्यकर्ता नारेबाजी कर अपना विरोध जताते रहे।

पुलिस बल रहा तैनात
बजरंग दल ने पूर्व में पठान फिल्म का विरोध करने की घोषणा की थी। इसके मद्देनजर सिनेमाघरों में पुलिस बल तैनात था,ताकि विरोध के दौरान कानून व्यवस्था न बिगडे। कार्यकर्र्ताओं ने भी नारेबाजी कर ही विरोध जताया। संचालकों ने शो बंद करने का आश्वासन दिया तो कार्यकर्ता लौट गए।

Share This News :