Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
तीन साल का रिपोर्ट कार्ड शिवराज २३ मार्च को रखेंगे ,भ्रामक खबरों का अफसर खंडन करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने कहा कि आगामी 23 मार्च को वर्तमान सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी के बाद भी विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। तीन वर्ष का रिपोर्ट कार्ड आम जनता के सामने रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने सड़क पर घूमने वाले बेसहारा बच्चों सर्वे करने के भी निर्देश दिये। सीएम ने कहा कि आगामी 23 मार्च को वर्तमान सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी के बाद भी विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। तीन वर्ष का रिपोर्ट कार्ड आम जनता के सामने रखा जाएगा। इसके पूर्व कलेक्टर्स द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूर्ण किए जाने के कार्य पूरे किए जाएं। जीरो टारलेंस के आधार पर आम जन के सभी कार्य बिना किसी अनियमितता और लापरवाही के पूर्ण होना चाहिए। योजनाओं को लेकर भ्रामक खबर सामने आती है तो उसका खंडन किया जाए।  

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कलेक्टर-कमिश्नर कॉफ्रेंस के दूसरे और अंतिम दिन कहा विकास यात्रा, जनकल्याण का महायज्ञ बने। विकास यात्रा के समय दिव्यांग कल्याण, नामांतरण और अन्य कार्यों के साथ ही विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र देने के कार्य की भी शुरूआत की जाए। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम परस्पर समन्वय से और प्रत्येक क्षण का उपयोग करते हुए प्रदेश की जनता की जिंदगी बदल कर दिखाए। विकास यात्रा के बाद जिले के संपूर्ण विकास की बैठक की जाए। सीएम ने कहा कि ऐसा प्रयास होना चाहिए कि यात्रा विकास और जनकल्याण का महायज्ञ सिद्ध हो। उन्होंने सड़क पर घूमने वाले बेसहारा बच्चों का सर्वे करने के भी निर्देश गृह विभाग की समीक्षा बैठक में दिये।

योजनाओं की समीक्षा में यह भी निर्देश दिये
गृह विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि सड़क पर घूमने वाले बेसहारा बच्चों के लिए हर जिला में एक कार्ययोजना बनाएं। इसके लिए सर्वे करें कि कितने बच्चे सड़कों पर रह रहे है। इनकी संख्या शून्य करना हैं।
संबल-2 योजना को अप्रैल में रिलॉच किया जाएगा। कमलनाथ सरकार में काटे नामों को शिवराज सरकार फिर से जोड़ेगी।
बाल अपराध नियंत्रण में बैतूल, अलीराजपुर, देवास, अशोनगर, आगर-मालवा जिलों की टीम ने गुम/खोज गए बालक/बालिकाओं की कार्यवाही अच्छी की हैं। मुस्कान अभियान फिर चलाए।
महिला सुरक्षा से संबंधित समीक्षा में हर जिलों में घटनाओं वाले स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश दिये।
नारकोटिक्स/नशामुक्ति कार्यवाही से संबंधित समीक्षा बैठक में कहा कि नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताएं। इसका सोशल मीडिया पर कैम्पेन चलांए। नशा के खिलाफ अभियान चलाएं।

Share This News :