Home > राज्यो से ,slider news,
अमिताभ बच्चन ने गिफ्ट के लिए CM को लिखा पत्र, कहा- छत्तीसगढ़ मिलेट्स में विश्व विख्यात बने
मकर संक्रांति के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई फिल्मी हस्तियों को मिलेट से बने गिफ्ट हैंपर्स भेजे थे.इसी हैम्पर को पाकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है और कहा है कि छत्तीसगढ़ वैसे तो कई विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है, आपके द्वारा भेजे गए मिलेट के खाद्य प्रदार्थों के लिए आपका धन्यवाद। मुख्यमंत्री ने इस पत्र को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए अमिताभ बच्चन का धन्यवाद जताया है।