Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
क्रिसमस पर चर्च नहीं जा पाईं महारानी एलिजाबेथ

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय तेज सर्दी होने कारण क्रिसमस के मौके पर आज चर्च नहीं जा पायीं। वह इस दिन हर साल चर्च जाती हैं। बकिंघम पैलेस ने कहा कि 90 साल की महारानी बीमारी से उबरने के लिए महल में ही रहेंगी। लेकिन वह परिवार के साथ क्रिसमस के जश्न में शामिल होंगी।

एक बयान में कहा गया, ‘महारानी आज सुबह सैंड्रिंगघम के चर्च नहीं जा पाएंगी। उन्हें तेज सर्दी हुई है और वह बीमारी से उबरने के लिए महल के अंदर ही रहेंगी। वह दिन में शाही परिवार के क्रिसमस के जश्न में शामिल होंगी।’ सैंड्रिंगघम के चर्च में राजकुमार फिलिप, राजकुमार चार्ल्स, राजकुमार हैरी और शाही परिवार के दूसरे सदस्यों ने प्रार्थना में हिस्सा लिया।

राजकुमार विलयम और डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडिलटन मिडिलटन परिवार के साथ बर्कशायर के बकलबरी में क्रिसमस मना रहे हैं।

Share This News :