Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
रिश्वत खोर महिला इंजीनियर को 15 हजार लेते पकड़ा

ग्वालियर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आज अभी अभी नगर निगम की एक सब इंजीनियर पार्क विभाग वर्षा तिवारी को 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते नगर निगम मुख्यालय के बाहर ही दबोचा है। यह राशि नगर निगम के 5 गार्डन के रखरखाव पर तय हुई ठेके के बिल का पास करने पर ली जा रही थी। 

ईओडब्ल्यू पुलिस अधीक्षक बिटटू सहगल ने बताया कि नगर निगम में एक सब इंजीनियर वर्षा तिवारी ने नगर निगम के पांच गार्डन के रखरखाव का ठेका लेने वाले सुरेश सिंह यादव व अतुल सिंह यादव से उनके जनवरी माह के बिल 6 लाख 70 हजार को पास करने के एवज में उपस्थित कमीशन के हिसाब से 20 हजार रूपये मांगे थे जिसमे अतुल सिंह ने 5 हजार रूपये कल दे दिये थे। आज ईओडब्ल्यू को जानकारी देने के बाद अतुल सिंह ने जैसे ही वर्षा तिवारी को 15 हजार रूपये दिये तो ईओडब्ल्यू की टीम ने अभी उसे दबोच लिया।

Share This News :