Home > राज्यो से ,slider news,
आइएएस नियाज खान ने 'द ग्रेट ब्राम्हण' में लिखा, ब्राम्हणों को बौद्धिक नेतृत्व दें तो सब बेहतर होगा

मध्य प्रदेश के आइएएस अधिकारी नियाज खान ब्राम्हणों को श्रेष्ठ बताते हुए पुस्तक लिख रहे हैं। इसका शीर्षक 'द ग्रेट ब्राम्हण' है। अगले माह यह पुस्तक प्रकाशित होगी। पुस्तक में उन्होंने लिखा है कि ब्राम्हण का सुपर ब्रेन होता है। उन्हें हर फील्ड में बौद्धिक नेतृत्व दे दिया जाए, सलाहकार बनाया जाए तो देश के भीतर चीजें बेहतर हो सकती हैं। क्रांतिकारी बदलाव आ सकता है।

 नियाज खान ने कहा कि वे चाणक्य (विष्णु गुप्त) से बहुत ज्यादा प्रेरित रहे हैं। उनके बारे में बहुत कुछ पढ़ा है। चाणक्य का बुद्धिमत्ता का स्तर बहुत ज्यादा था। दधीचि के बारे में पढ़ा जिन्होंने अपने हडि्डयां दान कर दी थीं। सुदामा के बारे में पढ़ा और समझा। कहीं न कहीं ऐसी विभूतियां और ऋषि-मुनि हुए हैं।

उन्‍होंने कहा - इस कारण मुझे लगा कि ब्राम्हणों पर कोई न कोई पुस्तक लिखी जाए। दूसरी बात यह कि डार्विन का उत्तरजीविता का सिद्धांत (सर्वाइवल आफ द फिटेस्ट) ब्राम्हणों पर पूरी तरह से सटीक बैठता है। हजारों वर्षों में देश में इतने बदलाव हुए, लेकिन ब्राम्हणों ने अपनी संस्कृति और सत्ता को अक्षुण्य रखा। उनके अनुसार वेदों का विकास होता रहा। तीन हजार वर्ष बाद भी वेदों को महत्व बना हुआ है। भौतिकवादी युग में संस्कृतियां तेजी से बदली रही हैंं। ऐसे में मुझे लगा कि ब्राम्हण ही हैं जो भारतीय संस्कृति और पंरपरा की रक्षा कर सकते हैंं। पुस्तक यह बताएगी कि इतिहास में ब्राम्हणों ने समाज का पथ प्रदर्शन किया है। ऐसा नहीं कि सिर्फ पूजा-पाठ की। नियाज खान पिछले वर्ष मार्च में तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने कहा था कि कि मुसलमानों की हत्या दिखाने के लिए भी एक कश्मीर फाइल्स की तरह एक फिल्म बननी चाहिए। इसके बाद उनके बयान पर मामला गर्माया था। कई नेताओं ने उन पर कार्रवाई की मांग शासन से की थी। नियाज खान इसके पहले सात उपन्यास लिख चुके हैं। उनका कहना है कि 'द ग्रेट ब्राम्हण' किसी की वास्तविक कहानी नहीं बल्कि उपन्यास (फिक्शन) है, इसलिए इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

Share This News :