Home > वायरल न्यूज़,
18 या 19 फरवरी, जानें कब है महाशिवरात्रि
महाशिवरात्रि का पर्व इस बार 18 फरवरी से शुरू होकर 19 फरवरी की शाम तक रहेगा। ऐसे में भोलेनाथ के दर्शन करने का श्रद्धालुओं को ज्यादा समय मिलेगा। भगवान शिव की पूजा के लिए दिनभर मुहूर्त रहेगा। जो लोग निश्चित काल में पूजा करना चाहते हैं, उनके लिए रात 12:09 से रात 1:00 बजे तक मुहूर्त रहेगा। वहीं, चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी 2023 शनिवार को रात 8:02 से अगले दिन 19 फरवरी शाम 4:18 तक रहेगी।18 फरवरी को शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। भगवान भोलेनाथ का ये उत्सव प्रकृति से मिलन का उत्सव है। शिवजी के पूजन से व्यक्ति का भाग्य खुल जाता है, और चंचल मन को स्थिरता मिलती है। महादेव शिव की आराधना इच्छा-शक्ति को मज़बूत करती है और अन्तःकरण में अदम्य साहस व दृढ़ता का संचार करती है।