Home > राज्यो से ,slider news,
आप की शैली ओबेरॉय चुनी गई महापौर

 दिल्ली नगर निगम में आज मेयर पद के लिए चुनाव संपन्न हो गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार 241 पार्षदों ने मतदान किया है और आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय महापौर चुनी गई है। शैली ओबेरॉय को 241 में से 149 मत मिले है। इससे पहले आज मतदान के दौरान सिविक सेंटर में हंगामा शुरू हो गया था। गौरतलब है कि ऐसे ही हंगामे के कारण मेयर चुनाव 3 बार टाला जा चुका है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप उम्मीदवार शैली ओबेरॉय और भाजपा मेयर उम्मीदवार रेखा गुप्ता के बीच मुकाबला हो रहा है।गौरतलब है कि दिल्ली मेयर चुनाव के लिए कुल 274 वैध वोट हैं। इनमें से 9 कांग्रेस के पार्षद वोटिंग में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। कांग्रेस ने मेयर चुनाव का बहिष्कार किया है। आज चुनाव में कुल 265 वोट डाले जाने की उम्मीद है। दोनों मेयर उम्मीदवारों में से किसी को भी जीत के लिए 134 वोटों की जरूरत है।

 

 

 

 
 

Share This News :