Home > राज्यो से ,slider news,
हार्ट अटैक, बुखार और खांसी, क्यों बढ़ रही हैं अचानक इतनी बीमारियां? कहीं आप भी खतरे में तो नहीं

पिछले कुछ समय में देश में हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट के काफी ज्यादा मामले सामने आए हैं. इनमें कई मामलों में लोगों की हार्ट अटैक आने के चंद पलों के अंदर ही मौत हो गई. डराने वाली बात ये है कि हार्ट अटैक से अचानक जान गंवाने वाले लोगों में ज्यादातर युवा थे. किसी को चलते-फिरते,  किसी को नाचते-नाचते और किसी को खेलते-खेलते दिल का दौरा पड़ रहा है.

क्यों युवाओं को चपेट में ले रहीं दिल की बीमारियां

इस सवाल का जवाब देते हुए जयपुर के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. गोविंद शरण शर्मा कहते हैं, ''हार्ट अटैक के मामले पहले 60 साल की उम्र के आसपास लोगों के बीच ही सामने आते थे लेकिन अब 20 से लेकर 30 साल के युवा भी इसकी चपटे में आ रहे हैं. इसके पीछे खराब लाइफ्टाइल, स्ट्रेस, एल्कोहल, स्मोकिंग जैसे फैक्टर्स जिम्मेदार हैं. मौसम के फैक्टर की बात की जाए तो मैं बता दूं कि बदलते मौसम का भी लोगो  के स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ता है.  के स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ता है. मौसम के बदलने से लोगों के बीच इंफेक्शन का रिस्क बढ़ता है. खानपान में बदलाव, व्यायाम में कमी के वजह से भी हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है. 

क्यों खांसी-जुकाम भी लोगों को डरा रहा

इसके आलावा पिछले कुछ समय में देश में ऐसी कई खबरें सामने आईं जिनमें लोगों के बीच अजीब सी खांसी की समस्या देखी गई .ये खांसी लोगों को एक से दो हफ्ते तक हो रही है और इसमें कफ सिरप, दवा और भाप कुछ भी असर नहीं कर रहा. सोशल मीडिया पर भी लोग सर्दी-खांसी वाले इन्फेक्शन की बात कर रहे हैं. इस पर डॉ गोविंद शरण शर्मा ने बताया कि अभी यह कहना मुश्किल होगा कि ऐसा किसी नए वायरस की वजह से हो रहा है.  उन्होंने कहा, ''इन दिनों अस्पताल में फ्लू के लक्षणों के जो मरीज आ रहे हैं, उनका बुखार और जुखाम ठीक हो जा रहा है लेकिन उनकी खांसी एक महीने तक रह रही है.हालांकि इसके पीछे कोरोनावायरस भी एक वजह है. ऐसा देखा गया है कि जिन लोगों को कोराना हुआ है, वो जल्दी-जल्दी बीमार पड़ रहे हैं.  इसके अलावा कई लोग खानपान और अपनी दिनचर्चा पर नहीं रख पा रहे हैं. मौसम में बदलाव की वजह से दोपहर में गर्मी और सुबह-शाम थोड़ी ठंड रहती है.  इस स्थिति में वायरस और बीमारियां ज्यादा फैलती हैं. इस मौसम में छोटे बच्चों का बीमारियों के चपेट में आने का खतरा ज्यादा होता है क्योंकि उनकी इम्युनिटी बहुत कम होती है. यही वजह है कि हमेशा बच्चों को समय पर वैक्सीन लगावाने की सलाह दी जाती है.

कैसे करें बचाव

उन्होंने बताया, ''इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना चाहिए. अगर कोई बीमार हो गया है तो वो डॉक्टर की सलाह पर  विटामिन सी, डी और मल्टीविटामिन के सप्लिमेंट्स का सेवन कर सकता है. इससे आपकी इम्युनिटी बढ़ती है और जल्दी राहत मिल सकती है. मरीज को योग करना चाहिए और  ज्यादा दिक्कत होने पर भाप ले सकते हैं. 

 

Share This News :