Home > राज्यो से ,slider news,
नकारात्मक फीडबैक वाले मंत्रियों को हिदायत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अपने जन्मदिन पर मंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में मंत्रियों को समझाइश दी गई। सीएम ने मंत्रियों को प्रभार वाले जिला में ज्यादा से ज्यादा समय देने को कहा। साथ ही उन्हें कार्यकर्ताओं से संपर्क में रहने के लिए कहा गया।बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में सत्ता की वापसी के लिए तैयारी तेज कर दी है। रविवार को बैठक में मुख्यमंत्री के साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल थे।

नकारात्मक फीडबैक वाले मंत्रियों को हिदायत
बैठक में मंत्रियों को प्रभार वाले जिलों में ज्यादा से ज्यादा समय देने और कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहने को कहा गया। बैठक में नकारात्मक फीडबैक वाले मंत्रियों को अपना व्यवहार और परफार्मेंस सुधारने को भी कहा गया। इसका आधार संगठन की सर्वे रिपोर्ट को बताया गया। मंत्रियों को सोशल मीडिया पर भी सक्रियता बढ़ाने को कहा गया। साथ ही बूथ विस्तारक अभियान-2 में मंत्रियों का अपनी सक्रियता बढ़ाने को कहा गया। साथ ही कमजोर बूथ पर भी फोकस करने को कहा गया। मंत्रियों को संगठन के कामों को प्राथमिकता देने को कहा गया है। साफ कहा गया कि संगठन और कार्यकर्ताओं के कारण ही आप मंत्री हैं। संगठन के कामों में सक्रियता नहीं दिखाने वाले मंत्रियों और कार्यकर्ता की नाराजगी दूर नहीं करने वाले मंत्रियों को आगे स्वयं उत्तरदायी होने की बात बैठक में कही गई।

Share This News :